- बीकानेर से उठेगी ग्लोबल टूरिज्म की नई उड़ानहोटल फेडरेशन के शपथ ग्रहण समारोह (बीकानेर संभाग) में जुटेंगे सत्ता, प्रशासन और पर्यटन जगत के दिग्गज
- रोमांटिक इमेज से आगे बढ़ीं रश्मिका मंदाना, नई फिल्म में अंडरवॉटर एक्शन से करेंगी धमाकेदार वापसी
- ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 191 सदस्यीय भारतीय दल को हरी झंडी, नीरज चोपड़ा करेंगे अगुवाई
- पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, 102 लोगों से पूछताछ; युवाओं के लिए जारी की अहम चेतावनी
- दतिया उपचुनाव: बीजेपी ने आशुतोष तिवारी पर जताया भरोसा, संघ पृष्ठभूमि के नेता को बनाया उम्मीदवार
- शराब के नशे में 13 वर्षीय बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 27 हजार रुपये का जुर्माना
- E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल के तीखे सवाल, वाहन कंपनियों से पूछा- नुकसान हुआ तो जिम्मेदारी किसकी?
- सोलर हब के रूप में उभर रहा बीकानेरदेश-दुनिया की बड़ी कंपनियों का बढ़ा निवेश5 गीगावॉट (5000 मेगावाट) सोलर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजनभारत-अमेरिका और दक्षिण कोरिया की कंपनियां मिलकर करेंगी प्रोजेक्ट विकसित
Author: न्यूज़ डेस्क
मुंबई: महाराष्ट्र के नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्ष को साफ संदेश दे दिया है। नतीजों और रुझानों से साफ है कि BJP ने अकेले दम पर शरद पवार की NCP (SP), उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (UBT) और कांग्रेस से बने महाविकास आघाड़ी (MVA) को काफी पीछे छोड़ दिया है। नगर परिषद चुनावों के रुझानों में BJP 100 से ज्यादा सीटों पर आगे है या जीत दर्ज कर चुकी है। इसके मुकाबले NCP (SP) केवल 8 सीटों पर, शिवसेना (UBT) 7 सीटों पर और कांग्रेस 26 सीटों पर…
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में कोहरा दर्ज किया गया, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, भरतपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल भी नजर आ सकते हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क…
बांग्लादेश में जारी हिंसा और कट्टरपंथी दंगों के बीच मेमनसिंह शहर में एक हिंदू युवक की नृशंस हत्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। राजधानी ढाका से लेकर चटगांव और खुलना तक हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारत विरोधी नारों के बीच अल्पसंख्यक समुदाय, खासकर हिंदू, लगातार हमलों का सामना कर रहे हैं। मेमनसिंह में दीपू चंद्र दास नामक युवक को भीड़ द्वारा सरेआम जिंदा जलाए जाने की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र…
ढाका/चटगांव/खुलना: बांग्लादेश में कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। देश की राजधानी ढाका से लेकर चटगांव और खुलना तक हिंसा, आगजनी और लूटपाट का दौर जारी है। हादी पर हुए हमले और फिर सिंगापुर में इलाज के दौरान उसकी मौत की खबर सामने आते ही कट्टरपंथी संगठनों ने सड़कों पर उतरकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। हालात ऐसे बन गए हैं कि सीमावर्ती इलाकों में भी तनाव गहराता जा रहा है गुरुवार देर रात बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने शरीफ उस्मान हादी के निधन की पुष्टि की। इसके तुरंत…
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया, जहां झारखंड ने हरियाणा को एकतरफा अंदाज़ में 69 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम ने पहली बार इस प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए झारखंड ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर विशाल 262 रन बनाए। कप्तान ईशान किशन ने शानदार शतक जड़ते हुए 49 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। उनके साथ कुमार कुशाग्र…
सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की गुणवत्ता से जुड़ी एक जनहित याचिका को खारिज करते हुए कड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि जब देश के बड़े हिस्से में लोगों को आज भी साफ पीने का पानी नसीब नहीं हो पा रहा, तब बोतलबंद पानी के अंतरराष्ट्रीय मानकों को लागू करने की मांग एक ‘लग्ज़री लिटिगेशन’ है। यह याचिका भारत में बिकने वाले बोतलबंद पानी के लिए सिंगापुर, यूरोपीय यूनियन और अन्य विकसित देशों जैसे सख्त मानक लागू करने की मांग को लेकर दायर की गई थी। याचिकाकर्ता का तर्क था कि WHO के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हानिकारक…
भरतपुर में केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान से जवाहर नगर को जोड़ने वाली सड़क पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। घना गेट के सामने मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सड़क में धंस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से यातायात व्यवस्था को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यह सड़क महज दो महीने पहले ही लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई…
अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में गुरुवार (18 दिसंबर) को उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा के पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना के बेटे सुरेंद्र भड़ाना पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदीप ओला के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे। बताया जा रहा है कि शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर यह विवाद हिंसा में बदल गया, जिसमें संदीप ओला घायल हो गए। पीड़ित संदीप ओला के अनुसार, गुरुवार सुबह से ही सुरेंद्र भड़ाना लगातार फोन कर शराब के लिए पैसों की मांग कर रहा था और एक से दो हजार रुपये…
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जोधपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना राजीव गांधी नगर में तैनात कांस्टेबल भविष्य कुमार को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में शामिल उप निरीक्षक प्रेमनाथ कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में एसीबी की टीमें जुटी हुई हैं। 30 हजार की डील, 20 हजार लेते पकड़ा गया एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि विशेष इकाई जोधपुर को एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ग्राम चौखा में किराये के कब्जा-शुदा मकान में रहता है, जिसे लेकर मकान मालिक भभूताराम…
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार गरीब को केंद्र में रखकर सेवा भाव से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। सीएम ने कहा, “जनता के प्रति हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अपने कामों का लेखा-जोखा लोगों के सामने रखें।” उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से बजट का प्रावधान किया है और विकास रथ के माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जा रही है। सुशासन और…